हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को खुर्पाताल झील के 30 मीटर के दायरे में किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की। बीते दिनों क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नाराजगी जताते हुए, डीडीए से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीडीए की टीम ने खुर्पाताल झील के आसपास से चार लोगों का अतिक्रमण हटाया। प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि जेड लेकफ्रंट, अल्लूर लेकफ्रंट समेत कुल चार अतिक्रमण ढहाए गए हैं। आगे भी अतिक्रमण चिन्हित कर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.