हापुड़, जून 19 -- हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ विकास क्षेत्र में चार स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया है। सभी का मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया था। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम गोयना, मोर्चरी हाउस के पास कुलदीप, धर्मेंद्र की 2500 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ब्रहमा देवी स्कूल के पीछे राकेश त्यागी, गजेंद्र त्यागी की 8000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम गोयना अब्दुल्लापुर बंसत में पदम सिंह, रूप सिंह की 16000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम गोयना से पहले मोदीनगर रोड पर अशोक अग्रवाल की 10000 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया है। सभी ने प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था।प्रधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताय...