मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की 15 एवं 16 मई को प्रस्तावित प्रादेशिक ग्रीष्मकालीन सम्मेलन एवं शैक्षिक गोष्ठी को लेकर शुक्रवार को नगर के पुरानी दशमी में संघ के कोर कमेटी की बैठक राजेंद्र तिवारी जी के आवास पर हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। साथ अन्य तैयारियों के बारे में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन शिक्षक समाज, शिक्षा जगत एवं जनसमूह को नई ऊर्जा, सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनय सिंह, सागर सोनकर, पंकज श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत वर्मा, ओमप्रकाश, कमलनयन, राहुल सिंह, सतीश सिंह आदि शिक्षक रहे। यह भी पढ़ें- विषय परिषद की दो दिवसीय बैठक आज से प्रारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...