हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और योगा) प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेनानायक देवेंद्र पिंचा ने किया।वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग 94 किग्रा में आईआरबी प्रथम के सुरजीत सिंह ने स्वर्ण, चम्पावत के कांस्टेबल कुंदन सिंह ने रजत और 40वीं वाहिनी पीएसी के ओमकुमार ने कांस्य पदक जीता। 110 किग्रा भार वर्ग में आईआरबी द्वितीय के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र गुप्ता ने प्रथम स्वर्ण, आईआरबी प्रथम के कास्टेबल शिवकांत राणा ने रजत पदक जीता। 110 किग्रा से अधिक भार वर्ग में आईआरबी द्वितीय के सुनील कुमार ने स्वर्ण, आईआरबी प्रथम के प्रीतम सिंह ने रजत और 40वीं वाहिनी के अजय कुमार ने कांस्य प...