मथुरा, जनवरी 4 -- 60वीं प्रादेशिक क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में ब्रज के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक जीता है। इसका दो दिवसीय आयोजन झांसी में किया जा रहा है। यहां अंडर-20 बालक वर्ग की आठ किमी दौड़ में राम रतन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। राम रतन को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 8 हजार रुपये नगद पुरस्कार स्वरुप देकर प्रोत्साहित किए गए। राम रतन के वापस लौटने पर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। वहीं बालिका वर्ग में सोनिया उपाध्याय ने कांस्य पदक जीतकर दूसरा पदक हासिल किया है। सोनिया को 3100 रुपये की नगद धनराशि प्रदान की गई। एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला सचिव जय सिंह ने बताया कि झांसी में वर्ल्ड क्लास क्रॉस कंट्री कोर्स बनाया गया है, जो प्रदेश के कई खिलाड़ियों के लिए ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.