मथुरा, दिसम्बर 1 -- मथुरा। खेल विभाग एवं यूपी कबड्डी एसोसिएशन द्वारा प्रादेशिक समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 29 दिसंबर से 11 जनवरी तक अमेठी में होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए मंडलीय ट्रायल्स 6 दिसंबर को आगरा में एवं जनपदीय ट्रायल्स 4 दिसंबर को प्रातः 12 बजे गणेशरा स्टेडियम में होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने सभी स्कूल, कॉलेज के प्राचार्य व प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों को कोच के साथ तय समय पर प्रतिभाग कराने की अपील की है। इसमें प्रतिभाग की प्रविष्टि निःशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...