आजमगढ़, मई 11 -- रानी की सराय, आजमगढ। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दुव्र्यवस्था का बोलबाला है। शासन की मंशा के विपरीत यहां स्वास्थ्य सुविधाएं खुद ही वेंटिलेटर पर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शासन द्वारा भले ही सुबिधाओं का दावा किया जाता है, परंतु यहा मनमानी का आलम है। यहां सहायता समूह द्वारा भोजन आदि दिये जाने की सुविधा गुमटी में है । लेकिन गुमटी चंद समय के लिए ही खुलती है। मरीजों को पौष्टिक सुविधा हवा मे ही चल रही है। यह दीगर है कि रजिस्टर पर कोरम पूरा कर लिया जाता है। परिसर में शुद्ध शीतल पेयजल के लिए फ्रिजर लगा है, लेकिन उसकी टोटियां तक नदारत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.