कटिहार, नवम्बर 21 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित आशा मैनेजर राजीव कुमार दो दिनों से लगातार कार्यालय दिन के 12 बजे आते हैं। जिसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार नियत समय पर सभी को कार्यालय आना होगा। विलंब से आने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी पर उचित करवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र प्रेषित की जाएगी। इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश साहा ने कहा कि बीसीएम राजीव कुमार की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है। राजीव कुमार मुख्यालय में नहीं रहते हैं तथा कटिहार से आना-जाना करते हैं जो नियमों के विरुद्ध है। जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मांग करते हैं कि ऐसे लापरवाह पदाधिकारी पर उचित करवाई किया जाए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.