अररिया, सितम्बर 26 -- अररिया, संवाददाता सरकार द्वारा संचालित कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बथनाहा में आवश्यक मरम्मती, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। दी गई जानकारी के मुताबिक फारबिसगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बथनाहा में आवश्यक मरम्मती और रंग-रोगन संबंधी कार्य कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के भवन और परिसर में आवश्यक सुधार के साथ मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा।बताया गया कि कायाकल्प कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, बेहतर रखरखाव के साथ साथ मरीजों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: चार करोड़ ...