आजमगढ़, अप्रैल 28 -- रानी की सराय, आजमगढ। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दुव्र्यवस्था के चलते मरीज संग तीमारदार परेशान हैं। मलहम-पट्टी से लेकर इंजेक्शन फार्मासिस्ट के बदले स्वीपर लगा रहे हैं। वहीं दवा आदि सुविधाएं सिर्फ कागजी कोरम बन कर रह गई है। रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूर दराज क्षेत्र के ग्रामीण दवा इलाज के लिए आते हैं। यह प्रसव की भी सुविधा है। प्रसव के लिए आने वाली महिला मरीजों संग तीमारदारों से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। पीएचसी पर शासन की ओर से जहां सभी सुविधाओं का दावा किया जाता है, वहीं दवा आदि के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है। यह भी पढ़ें- बायसी के नए अस्पताल भवन में पुरानी परेशानियां बरकरार अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन आदि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी गई है। स्वयं सहायता समूह ...