गिरडीह, फरवरी 27 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ के परिसर में आयुष मंत्रालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में वयोवृद्ध चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्या कुमारी प्रभा वर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुमारी प्रभा वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध नागरिकों के लिए यह अत्यंत जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज का अमूल्य धरोहर हैं और उनके स्वास्थ्य की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि पंचायत स्तर पर भी इस प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों से बातचीत की जाएगी, ताकि ग्रामीण क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.