सोनभद्र, मई 3 -- करमा, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के गांव जुड़वरिया में स्थापित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया है। करोड़ों की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र को देखने से आभास होता है कि इसकी कभी साफ-सफाई हुई ही नहीं है। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र अन्दर और बाहर से पूरी तरह से दुर्व्यवस्था का शिकार है। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जुड़वरिया की स्थापना करीब दस साल पूर्व ईमलीपुर बाजार के निकट घोरावल राजवाहा की पटरी के किनारे बीस गांवों के लोगों को बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य सुविधा के लिए किया गया था, लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। ग्रमीणों का कहना है कि यहां कितने अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त हैं किसी को पता ही नहीं है, कभी कभी तो एक दो लोग दिखाई पड़ जाते है, लेकिन ज्यादातर तो केंद्र बंद ही रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.