औरैया, फरवरी 12 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र के अलाइनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छोटे बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पढ़ाई के बजाय बच्चे पूरे उत्साह से सफाई में जुटे हैं। इस घटना ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। प्रधानाचार्य अरुण यादव ने कहा कि विद्यालय में जो अपनी जगह पर बैठता है, वह साफ-सफाई करता है। बच्चों ने की तो क्या बड़ी बात है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बन गया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई की बजाय छोटे बच्चों से झाड़ू लगवाना बिल्कुल अनुचित है। हम अपने बच्चों को प्यार से पालते हैं और शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं। बच्चों को पढ़ाई का समय चाहिए, झाड़ू लगाना उनका अधिकार नहीं है। विकासखंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत गनूपुर के मजरा अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.