शामली, अप्रैल 6 -- बाबरी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा में सोमवार को वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शामली लता राठौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए लता राठौर ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शॉल ओढ़ाकार सम्मानित किया गया। विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.