लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों में क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क (एसक्यूएएएफ) सिस्टम लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उनमें चरणबद्ध सुधार करना है। इससे विद्यालय अपनी कमियों की पहचान कर उसे दूर करने के लिए बेहतर कदम उठा सकेंगे। साथ ही स्कूल प्रशासन को विद्यालय को मानकों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी। फरवरी से मार्च में इसका अध्ययन कराया जाएगा। फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों का मूल्यांकन छह मुख्य बिंदुओं पर होगा। स्कूल संस्कृति, मानव संसाधन, छात्र विकास, शिक्षण पद्धति, अवसंरचना एवं लर्निंग आउटकम। इस पर विद्यालयों की रेटिंग तैयार होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.