प्रयागराज, सितम्बर 7 -- देश भर के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत बीएड (B.Ed) डिग्रीधारी सहायक अध्यापकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करते हुए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) प्राथमिक विद्यालयों में चयनित शिक्षकों के लिए अनिवार्य 6 महीने का विशेष ब्रिज कोर्स जल्द ही शुरू करने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।देशभर से 66 हजार से अधिक आवेदन, यूपी टॉप पर एनआईओएस द्वारा तैयार इस अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे देश से कुल 66,154 बीएड शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आंकड़ों के लिहाज से उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है। राज्यवार आवेदकों का प्...