देवरिया, फरवरी 6 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक संसाधन केंद्र पर ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधान गाँव का प्रथम नागरिक है। उसके समन्वय के बिना प्राथमिक शिक्षा सुदृढ़ नहीं हो सकती। वह प्राथमिक शिक्षा का महत्वपूर्ण कड़ी है। अतः शिक्षा में उनका समन्यव नितांत आवश्यक है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को बताया कि सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। अतः समाज के निचले पायदान के व्यक्ति तक शिक्षा पहुचाने पर जोर दिया। खण्ड विकास अधिकारी भूपेंद्र राय ने बच्चो के संस्कार युक्त शिक्षा पर जोर दिया। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राथमिक विद्यालय नकडीहा, जरार मानिक और खुखुंदू के प्रधानाध्यापको को सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। एसआरजी डॉ आदित्य ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.