लोहरदगा, सितम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निदेशक, प्राथमिक शिक्षा मनोज कुमार रंजन ने मंगलवार को लोहरदगा जिले के पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण सह अनुश्रवण किया। पीएम श्री विद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत निदेशक स्कूल पहुंचे। लोहरदगा जिले में कुल नौ पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से मंगलवार को द्वितीय चरण में तीन विद्यालयों चितरी डांडू, सेन्हा, केजीबीवी किस्को और कुजरा का निरीक्षण किया गया। बच्चों से बुनियादी सवाल पूछे गए, उनकी कॉपी देखी गई और सीखने की प्रगति की जानकारी ली।

कक्षाओं का निरीक्षण कक्षा-कक्षों में चल रही पठन-पाठन गतिविधि,शिक्षकों की उपस्थिति एवं पाठ योजना, पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता एवं बच्चों द्वारा उपयोग, आइसीटी लैब, कंप्यूटर क...