उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में ईसीसीई के तहत जिला स्तर पर आयोजित कार्यशाला शुक्रवार को समाप्त हुई। कार्यशाला पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों की अधिगम दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के विकासखंड के नोडल शिक्षक संकुलों ने सक्रिय सहभागिता की। डायट प्रचार्य अमिता सिंह ने बालवाटिका को सुदृढ बनाने हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गई अनुशंसाओं को लागू करने की बात कही। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जब तक प्रत्येक स्तर पर विद्यार्थियों की मूलभूत एवं उच्च स्तरीय दक्षताओं का विकास नहीं होगा, तब तक शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार संभव नहीं होगा। इस दौरान प्रवक्ता शिल्पा त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर नोडल एसआरजी अखिलेश चंद्र शुक्ला, ए...