सहारनपुर, जून 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए 10 नए शैक्षणिक मानक निर्धारित किए हैं। इन मानकों के आधार पर अब विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, शैक्षिक प्रगति और उपलब्धियों की नियमित निगरानी की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल चौधरी ने बताया कि अब तक निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। अब इस पहल का दायरा बढ़ाते हुए कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए नए अधिगम लक्ष्य और दक्षताएं तय की गई हैं। बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) विषयों में बच्चों की समझ और प्रदर्शन सुधारन...