नैनीताल, जुलाई 7 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा और पुरानी पेंशन बहाली समेत प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। जिसके तहत संघ 17 जुलाई को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और रैलियों का आयोजन करेगा।संगठन की प्रांतीय समिति के पदाधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि 22 जून को सचिवालय कूच कार्यक्रम के बाद आंदोलन की व्यापक रणनीति तय की गई थी। जिसके तहत राज्य भर में सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजे जाने थे। 10 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाना है। 15 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन एवं रैलियां आयोजित की जानी थी, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड द्वारा इस तिथि को ग्राम पंचायत के उप प्रधानों का निर्वाचन कार्यक्रम...