बस्ती, जून 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर शुक्रवार को डीएम के प्राशसनिक अधिकारी और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों ने दिए गए पत्र में मांग कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों द्वारा जनगणना का कार्य किया जा रहा है। शासन ने मकान सूचीकरण की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। धूप और हीटवेव से बचते हुए सुबह एवं शाम के समय जनगणना कार्य किया जाए। इसके बावजूद तहसील स्तर एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बार-बार फोन कर कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे शिक्षक मानसिक तनाव में हैं। शिक्षकों के प्रति सद्भावना रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का अवसर प्रदान करें तथा ...