भदोही, जून 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। इसमें बीआरसी डीघ में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान जिला संयोजक धीरेंद्र यादव ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र डीघ पर कुछ शिक्षक पूर्व बीईओ द्वारा अवैध रूप से संबद्ध कर दिए गए थे, जो आज भी शिक्षकों के महत्वपूर्ण पटल वेतन, एरियर पर कब्जा किए हैं। विद्यालय में न जाकर बीआरसी में कुछ और नश्ेाड़ी शिक्षकों संग गोल बनाकर बैठे रहते हैं। बीआरसी में आए शिक्षकों को रोककर परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं मनबढ़ मारपीट करने पर भी आमदा हो जा रहे हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला सह संयोजक अरुण...