अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक मंत्री मया ओम प्रकाश यादव एवं ब्लॉक मंत्री तारुन प्रवेश कुमार को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों पर आरोप है कि उनके द्वारा अन्य संगठनों को पराश्रय देने सदस्यता अभियान में रुचि न लेने एवं प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला संगठन की दिशा निर्देशों का अनुपालन पूर्ण निष्ठा के साथ न करने का आरोप लगाते हुए निलंबित किया गया है। 15 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न देने की स्थिति में निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्राथमिक शिक्षक संघ के दो पदाधिकारी अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित जिला मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि विगत काफी...