चित्रकूट, अगस्त 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई चित्रकूट का निर्वाचन संपन्न हो गया। प्रत्येक पद में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने पर सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुन लिए गए। देव कुमार यादव अध्यक्ष व बृजेश त्रिपाठी मंत्री चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों व संगठन की मजबूती की शपथ ली। निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक आराधना सिंह व चुनाव अधिकारी शिवभूषण त्रिपाठी की देखरेख में हुई। अध्यक्ष पद पर देव कुमार यादव व आनंद कुमार ने पर्चे दाखिल किए। बाद में आनंद ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जबकि अन्य पदों में एक-एक नामांकन पत्र आए। इस तरह सभी पदों में पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष व मंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जय नारायण मिश्रा, संयुक्त मंत्री अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवेन्द्र...