श्रावस्ती, मार्च 18 -- श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को बीआरसी कार्यालय भिनगा के सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने किया। जिलामंत्री सत्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि चार अप्रैल 2026 को टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले किया जाएगा। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा दिनेश चंद्र शर्मा करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षक रैली में शामिल हों। बैठक में सुनील दत्त शुक्ला, वीपी सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, अनूप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...