प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में नवनियुक्त मांडलिक मंत्री का हुआ स्वागत
महाराजगंज, जुलाई 22 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सदर बीआरसी के शिक्षक भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में संघ के नवनियुक्त मांडलिक मंत्री गोरखपुर अजय शुक्ला, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण दूबे, जिला मंत्री सुनील सिंह, अजय मिश्र व विवेकानंद का स्वागत व अभिनंदन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने नवागत अतिथियों को आशीर्वचन दिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। मांडलिक मंत्री अजय शुक्ला ने आश्वस्त किया कि मंडल स्तर पर शिक्षकों को आने वाली हर समस्या का उचित पटल से समाधान कराया जाएगा। गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण दूबे व जिला मंत्री सुनील सिंह ने कहा कि जिले के शिक्षकों के हर संघर्ष और आवश्यकता में वे पूरी तरह साथ खड़े रहेंगे।जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि जिले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.