दरभंगा, जुलाई 8 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के जिला सचिव मो. शाहनवाज आलम ने बताया कि चार अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटक के साथ तीन किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 25 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय भूख हड़ताल तथा चार अक्टूबर को राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक अगस्त से 30 सितंबर तक राज्यव्यापी सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। जिला सचिव मो. आलम ने बताया कि ये सभी निर्णय राज्य कार्यसमिति की पटना में आयोजित बैठक में लिए गए हैं। बैठक में राज्यभर से आए अधिकारियों ने शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- 12 को सभी 21 प्रखंडों में होगी शिक्षक ...