हजारीबाग, मार्च 29 -- हजारीबाग प्रतिनिधिशनिवार को सितागड़ा स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य फादर पीजे जेम्स के द्वारा किया गया। महाविद्यालय द्वारा निर्मल जैन को पुष्प गुच्छ व स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया। शिविर में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आगामी 30 मार्च को महाविद्यालय में लगने वाले शिविर में रक्तदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही जो इस जागरूकता शिविर को करने के लिए अथक मेहनत करने वाले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर पीजे जेम्स ने महाविद्यालय में साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करने का आश्वासन दिया। शिविर में न केवल महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार...