मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के संत टोला स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार के संयोजन में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल के बीच बोध गया से बौद्ध भंते ने विधिवत मंत्रोच्चार और कर्मकांड के साथ पूजा-अर्चना कराया और इस आयोजन में मौजूद लोगों को महात्मा बुद्ध के विचारों और उनके द्वारा दिए गए अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश दिया। इस मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि महात्मा बुद्ध के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रतिमा स्थापित होने से विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिलेगी और वे उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेर...