औरंगाबाद, मई 16 -- औरंगाबाद जिले के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शाहपुर के डीएलएड सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) के प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय शैक्षिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। गुरुवार को प्रशिक्षुओं ने गहलौर घाटी (दशरथ मांझी पथ), तपोवन, शांति स्तूप, राजगीर गर्म कुंड, जरासंध का अखाड़ा, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय एवं ह्वेनसॉन्ग के स्मृति स्थल का भ्रमण किया। इस शैक्षिक यात्रा से प्रशिक्षुओं को इतिहास, संस्कृति, शिक्षा एवं सामाजिक संघर्षों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रशिक्षुओं को कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प की प्रेरणा मिली। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों ने भारत की गौरवशाली शिक्षा परंपरा से परिचित कराया। यह भी पढ़ें- पीपीजे के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया महाविद्या...