पाकुड़, दिसम्बर 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड, रांची के आलोक में 21 जून (तृतीय शनिवार, अवकाश दिवस) को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय खुले रखने का निर्देश दिया गया था। इसके अतिरिक्त, निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के आलोक में दिनांक 20 दिसंबर (तृतीय शनिवार, अवकाश दिवस) को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कारण विद्यालय संचालित किए गए थे, जिसके एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान करने का निर्देश निर्गत किया गया था। उक्त निर्देशों के आलोक में 26 एवं 27 दिसंबर को पाकुड़ जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 02 (दो) दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त आदेश को उपायुक्त महोदय, पाकुड़ का अनुमोदन प्राप्त है। जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार द्वारा सभी संबंधित विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.