पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सीआरसी स्तर पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, प्रधानाध्यापक सहित कुल छह सदस्यों ने भाग लिया। इसमें अनुसूचित जाति व जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग समुदाय के एक-एक प्रतिनिधि ने सहभागिता की। बिहार के सभी जिलों के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पूर्णिया जिले में कुल 35 शिक्षक एवं उत्प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनके माध्यम से जिले के...