बगहा, फरवरी 28 -- बगहा, हमारे संवाददाता। फरवरी माह के अंतिम शनिवार को बगहा एक एवं दो प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अभिभावकझ्रशिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। संगोष्ठी का मुख्य विषय वार्षिक परीक्षा की तैयारी, अभिभावकों की जिम्मेदारी तथा बाल मेला के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने आगामी वार्षिक परीक्षा को लेकर छात्रों की तैयारी की जानकारी अभिभावकों से साझा की। शिक्षकों ने बताया कि नियमित उपस्थिति, घर पर पढ़ाई का माहौल और समय पर होमवर्क पूरा करना परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर अध्ययन के लिए प्रेरित करें और प्रतिदिन उनकी पढ़ाई की समीक्षा करें। संगोष्ठी ...