खगडि़या, मई 30 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोनडीहा (उत्तरबारी टोला) में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए चार सौ फीट लंबी चारदीवारी के निर्माण का शिलान्यास स्थानीय वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद नारियल फोड़कर शनिवार को किया। विद्यालय परिसर की घेराबंदी होने से यहाँ पढ़ने वाले बच्चों को एक सुरक्षित माहौल मिल सकेगा। इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें पंचायत समिति सदस्य जय चंद्र कुमार, पीआरएस दिनेश कुमार और पीटीए सुनील कुमार शामिल थे। इनके अलावा स्थानीय ग्रामीणों में मन्नू यादव, रौशन यादव, शंभू यादव, दर्शन कुमार और धर्मेन्द्र कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ...