चंदौली, मई 7 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर प्राथमिक विद्यालय का बीते मंगलवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने बर्तन,गैस सिलेंडर सहित खाद्यान चुरा लिया। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक को हुई। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि चोर बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण आसानी ने रसोई घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा,भगौना,कूकर,थाली, गिलास, राशन एवं तेल मसाला चुरा लिए। इसकी लिखित शिकायत रामपुर पुलिस चौकी को दी ग ई है। चौकी इंचार्ज विजय राय ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मल्लावां में स्कूल के ताले काटकर खाने का सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...