प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में प्रवेश उत्सव की धूम
हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी। सुभाष नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय मानव अधिकार एन्ड एंटी करप्शन फोर्स ने सहयोग किया। कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत कर उन्हें निशुल्क पुस्तकें भेंट की गईं। प्रधानाध्यापिका फराह खान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव शरीफ खान और प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण, जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप, प्रीति पांडे, पूजा कंबोज, कल्पना और नुमैरा खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.