श्रावस्ती, जुलाई 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। बुधवार को स्कूल चलो अभियान का दूसरे चरण का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय सिसवा से किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें स्कूल बैग व किताबें वितरित की गईं। इसके साथ ही सर्वाधिक नामांकन कराने वाले पांच शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड भी दिया गया। यह भी पढ़ें- महराजगंज में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों में कार्ड वितरित कार्यक्रम में कस्तू...