बेगुसराय, अप्रैल 8 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोईन टोला में बुधवार को आधे दर्जन से अधिक बच्चे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई और अपने बच्चों की कुशलता जानने के लिए परिजन और ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय में उमड़ पड़ी। सरकारी विद्यालय के बच्चों को करंट लगने की घटना बुधवार सुबह की बताई गई है। हालांकि, घटना में 9 बच्चों को करंट लगने की बात सामने आ रही है। इनमें कक्षा तीन व चार में अध्ययनरत दो भाई-बहन सुदर्शन कुमार और भारती कुमारी गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीण और शिक्षकों के सहयोग से दोनों बच्चों को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद भाई-बहन की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, विभिन्न अलग-अलग कक्षाओं के सात अन्य बच्चों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.