लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- कस्ता कालोनी के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजन किया गया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मितौली विकास खंड के कस्ता कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव और परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजमेर अली और विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज त्रिवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल दिए गए। प्रधानाध्यापिका ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर...