प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग
चम्पावत, जून 6 -- सतीश जोशी,चम्पावत। पाटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चल्थियां में पीटीए की बैठक बैठक हुई। बैठक में विद्यालय की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण करने की मांग की। पीटीए अध्यक्ष हुकुम सिंह ने बताया कि बीते सितंबर में सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में डीएम और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। लेकिन अब तक दीवार ठीक नहीं की जा सकी है। उन्होंने क्षतिग्रस्त दीवार ठीक करने की मांग की। बैठक में राजस्व निरीक्षक विक्रम बडोला, प्रकाश कुंवर, बीएलओ नीतू कुंवर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चामासारी के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बारिश में ढही दीवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.