गंगापार, मार्च 13 -- शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर सिरसा कस्बे में स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय कन्या सिरसा में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से एक बढ़ भजन, डांस, गीत, संगीत पेश कर उपस्थित आगंतुकों व बच्चों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विपिन कुमार उर्फ लखन केशरी ने कहा कि वार्षिक समारोह सभी स्कूलों में आयोजित किए जाने चाहिए। पढ़ााई के साथ स्कूली बच्चों को गीत संगीत व खेलकूद का आयोजन भी जरूरी है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रमाकांत सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर विनोद कुमार शुक्ल, संपूर्णानंद, रामानंद शुक्ल, राजीव सेठ आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...