कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकृष्ण सविता ने की, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य 'हरि' और विशिष्ट अतिथि प्रधान सर्वेश कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का शाल, माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड के साथ ट्रॉफी, पदक और पुरस्कार वितरित किए गए। रसोइयों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हरिगोविंद शाक्य 'हरि' ने शिक्षा, संस्कार और संघर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए...