औरैया, मार्च 23 -- बेला, संवाददाता। विकासखंड बिधूना के ग्राम सूनीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह करीब दस बजे तक ताला लटका रहा, जिससे पढ़ने पहुंचे बच्चे बाहर खेलते नजर आए। इस पर नाराज ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह समय पर विद्यालय नहीं खुला और बच्चे परिसर के बाहर ही इंतजार करते रहे। काफी देर तक कोई शिक्षक नहीं पहुंचा, जिसके चलते बच्चे खेलते रहे। करीब दस बजे शिक्षकों के पहुंचने के बाद ताला खोला गया और पढ़ाई शुरू कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में अक्सर ऐसी स्थिति बनी रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिम्मेदारों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा...