बहराइच, दिसम्बर 20 -- पयागपुर। विकास खंड पयागपुर के रुकनापुर प्राथमिक विद्यालय शनिवार को बंद रहा। कोई भी शिक्षक नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय में न केवल शिक्षणेत्तर कार्य प्रभावित हुआ, बल्कि एसआईआर सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों की भी अनदेखी की गई। इस बारे में खण्ड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका आकस्मिक अवकाश पर थीं। जबकि दूसरी शिक्षिका बीएलओ ड्यूटी पर थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...