प्राथमिक विद्यालय में बिजली नहीं, जल जीवन मिशन की व्यवस्था ध्वस्त, लगाई फटकार
बस्ती, अक्टूबर 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन एवं सल्टौआ ब्लॉक के नोडल अधिकारी राजेश कुमार राय के दूसरे दिन के निरीक्षण में भी सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत सामने आई। मंगलवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जगतापुर का निरीक्षण किया। यहां नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इस पर उन्होंने शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्मार्ट क्लास बंद मिली। नोडल अधिकारी ने स्मार्ट क्लास संचालित नहीं होने का कारण पूछा तो बताया गया कि विद्यालय में बिजली की ही व्यवस्था नहीं है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची दीवारों पर अंकित कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.