हमीरपुर, अप्रैल 13 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लहरा में मेधावी छात्रों का अलंकृत सम्मान एवं नवीन प्रवेश उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राथमिक विद्यालय लहरा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा जोया ने 700 अंक के पूर्णांक में 642 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैतिक सिंह ने 700 में 635 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लकी अहमद व जनक सिंह ने 700 में 626 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक कालका शुक्ला ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवीन प्रवेश में विद्यालय में 25 बच्चों का नामांकन किया गया है। जो कि ब्लाक क्षेत्र के विद्यालयों में सर्वाधिक है। इस अवसर पर विद्यालय क...