गोंडा, मार्च 30 -- करनैलगंज, संवाददाता । प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में सोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय में प्रवेश लेने पहुंचे नन्हें बच्चों का रोली और अक्षत लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को गांव-गांव जाकर प्रयास करना पड़ता है, वहीं धौरहरा विद्यालय में पहले ही दिन 25 बच्चों का नामांकन होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बच्चों का तिलक कर स्वागत किया, जबकि प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने उन्हें उपहार प्रदान किए। सहायक अध्यापक भालेन्दु कुमार सिंह ने अभिभावकों का अभिनंदन किया। अभिभावक सुनीता ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हे...