हापुड़, मार्च 31 -- क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने बंद परिसर को निशाना बनाते हुए रसोई कक्ष का दरवाजा तोड़कर गैस सिलेंडर व चूल्हे चोरी कर दिए। क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने विद्यालय परिसर में घुसकर रसोई का दरवाजा तोड़ दिया और वहां रखे दोनों गैस सिलेंडर तथा चूल्हे चोरी कर ले गए। रविवार होने के कारण संस्थान बंद था। इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर टूटी हुई कुंडी पर पड़ी, जिसके बाद मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान टीकम सिंह व प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पाया कि रसोई कक्ष का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर अंदर रखा सामान गायब था। प्रकरण की जानकारी संबंधित विभाग व पुलिस को दी...