बलरामपुर, अप्रैल 15 -- बलरामपुर। जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय भेदपुर में चोरी हो गई है। अज्ञात ने विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे खाद्यान्न और गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया है। शिक्षामित्र रणधीर कुमार पांडेय के मुताबिक विद्यालय में रखा 8 किलो आटा, 12 किलो चावल, 2 किलो दाल समेत अन्य सामान चोरी हो गया है। इसके अलावा मिड-डे मील में उपयोग होने वाला गैस सिलेंडर भी गायब है। यह विद्यालय में चोरी की दूसरी घटना है। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...